darbhanga:शोभायात्र पर पथराव के दौरान कई घायल, हिंसक संघर्ष

    बेनीपुर,(darbhanga):बहेड़ा थाना क्षेत्र के हावीभैआर गांव में शनिवार की शाम दो गुटों के बीच ¨हसक झड़प हो गया। इसमें लगभग एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। इसके बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हे गई। जानकारी के अनुसार, गांव के नरसिंह स्थान पर विगत पांच अप्रैल से नवाह संर्कीतन हो रहा था। इसके समापन पर भगवान की प्रतिमाओं के साथ शोभा यात्र निकाली गई। इसक्रम में जैसे ही जुलूस मुख्य सड़क होते हुऐ राम विलास साह के घर के नजदीक पहुंचा तो आचानक जुलूस पर पथराव होने लगा। इसके बाद दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। वहीं उपद्रवियों ने डीजे सहित अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और देखते ही देखते हावीभौआर की सड़क रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। सुचना मिलने पर बहेड़ा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। सुचना मिलते ही एसडीओ अमित कुमार व डीएसपी अंजनी कुमार वहां पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने मे जुटे हुऐ हैं। हावीभैआर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वर्ष से गांव में नवाह व जुलूस का आयोजन होता आ रहा है। उसी समय से इसी मार्ग से जुलूस निकाला जाता रहा है। उसी अनुसार इस बार भी निकाला गया,  इसी क्रम में इस साल भी निकाला गया। इस दौरान उपद्रवियों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। वैसे दोनों पक्ष के लोग शांति बनाने में जुटे हुए हैं। वैसे डीएसपी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण मे है। वहीं झड़प उतनेश्वर मंडल, अरविन्द कुमार चौधरी, कुंदन मिश्र, सनोज साहु, राम बहादुर साहु, मुकेश कुमार, दीपक चौधरी, भवनाथ चौधरी चोटिल हैं।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *