मोबाइल चुराती पकड़ी गई लड़की, कहा- BF को देना चाहती थी वेलेंटाइन डे गिफ्ट

मुजफ्फरपुर. जीआरपी ने शनिवार को एक लड़की को मोबाइल फोन चोरी कर भागते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह पेशेवर चोर नहीं है। उसे मोबाइल फोन की जरुरत थी इसलिए उसने ऐसे किया। फिलहाल लड़की को जीआरपी पुलिस ने महिला हेल्पलाइन भेज दिया है।


– जानकारी के मुताबिक, शनिवार को तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी सप्त क्रांति की जनरल बोगी में एक लड़की बैठी थी।
– इसी दौरान आरोपी लड़की वहां पहुंची और उस लड़की के पर्स से मोबाइल निकालकर भागने लगी।
– आरोपी लड़की एक नंबर प्लेटफॉर्म पर ग्वालियर-बरौनी ट्रेन के नीचे से निकली। तभी वह लड़की शोर मचाने लगी। इसी पर जीआरपी ने उसे पकड़ लिया।
– थानाध्यक्ष अच्छे लाल सिंह यादव ने बताया कि चोरी की शिकार लड़की ने लिखित शिकायत नहीं की है। आरोपी को महिला हेल्पलाइन भेज दिया गया है।

             ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

admin