दहेज व बाल विवाह के विरूद्ध प्रस्तावित मानव श्रृंखला होगा एतिहासिक

बरौनी, बेगूसराय। शुक्रवार को मध्य विद्यालय शोकहरा में तेघड़ा प्रखण्ड लोक शिझा समिति के द्वारा बाल विवाह तथा दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए आम लोगों को जागरूक करने के लिये आगामी 21 दिसम्बर को प्रस्तावित राज्यव्यापी मानव श्रंखला को ऐतिहासिक बनाने हेतु संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। साथ ही दहेज प्रथा के दुर्गुणों को दर्शाने के लिए बिटिया बहादुर एवं दहेज से करो परहेज तथा सुनी सुनी दहेजवा के नामें कलेजबा साले गे आदि गीतों ने दर्शकों भाव विह्वल कर दिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य रणजीत कुमार शर्मा ने किया। मौके पर प्रखण्ड लोक शिझा समिति के सचिव अशोक कुमार, मो मोबिन, राजेश कुमार, अशोक राय फुलवरिया थानाध्यक्ष विवेक भारती, खुशबु कुमारी, अशोक मेहता, सीता देवी, सुजीत कुमार, सरिता कुमारी आदि उपस्थित थे।



admin