आपके तारे- दैनिकः25-11-2017Aquarius (कुंभ)

पॉजिटिव – संतान पर ध्यान दें। यात्रा के योग हैं। खोई हुई चीजें मिल सकती हैं। नए कॉन्टैक्ट्स से फायदा और संतान से सुख मिल सकता है। बिजनेस में गति आएगी। अपने से निचले वर्ग के लोगों और अधिकारियों से मदद मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आ सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पुराने निवेश से फायदे के योग हैं। कामकाज फटाफट निपटाने की कोशिश करें। आपको इसमें सफलता मिल सकती है। भाइयों और पड़ोसियों से लंबी बातचीत होने के योग हैं।




नेगेटिव – नजदीकी लोगों से आप थोड़े असंतुष्ट हो सकते हैं। सोचे हुए ढंग से काम न होने के कारण मूड खराब हो सकता है। किसी से अपने मन की बात कहने की इच्छा भी कम रहेगी।

क्या करें – नमक से दांत साफ करें।

लव- निजी जीवन के लिहाज से समय थोड़ा कमजोर हो सकता है। आप पार्टनर से अपने मन की बात नहीं कर पाएंगे। प्रेमी और जीवनसाथी के साथ गंभीर मामलों पर चर्चा करने से बचें। जीवनसाथी से मदद मिलेगी।

करियर- काम करने वाले छोटे-बड़े लोगों के सहयोग से बिजनेस में गति आ सकती है। जरूरी काम भी पूरे होने के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा कहा जा सकता है। मेहनत में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

हेल्थ – पेट और गला खराब होने के योग हैं। मुख के रोग हो सकते हैं। संभलकर रहें।

admin