कल्याणपुर| प्रखंडके चकमहेसी थाने के सैदपुर गांव में अपराधियों ने गुरुवार रात डॉ मिथिलेश कुमार राय की क्लीनिक पर धावा बोलकर गोलीबारी की। इस दौरान अपराधियों ने डॉक्टर की इंडिका कार को निशाना बनाया। लोगों ने डॉक्टर की कार पर फायरिंग की।
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। इस दौरान डॉक्टर क्लीनिक में कुर्सी के नीचे छीप कर अपनी जान बचाई। इस मामले में डॉक्टर के बयान पर दो लोगों को आरोपित किया गया है। इसमें पंचायत समिति सदस्य कृष्णा सिंह धर्मवीर कुमार शामिल हैं। चर्चा है कि जांच घर में पुर्जा नहीं भेजने को लेकर विवाद हुआ है। उधर पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


