रोसड़ा:थानाक्षेत्र के रहुआ गांव निवासी लालन कुमार (21 वर्ष) की मौत बेरहमी से पिटाई के बाद इलाज के दौरान हो गई। गुरुवार को डीएमसीएच से शव वापस लाने के बाद मृतक के पिता उमेश राय ने रोसड़ा थाना में फर्द बयान देकर नामजद आरोपितों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थानाध्यक्ष को दिए गए बयान में बताया है कि उनका पुत्र 28 अगस्त को बेगूसराय के छौड़ाही थाना अंतर्गत मालपुर गांव अपनी बुआ के यहां गया था। इस दौरान जगदीश महतो के पुत्र रतन कुमार, अशोक कुमार रौशन कुमार ने उसे पीट पीटकर अधमरा कर दिया। मारपीट की सूचना मिलने पर लालन की बुआ संगीता जब मालपुर गाछी (घटना स्थल) पहुंची तो तीनों आरोपितों ने कहा कि ममेरी बहन के साथ छेड़खानी के कारण इसकी पिटाई की गई है। इसे समझा दो नहीं तो जान से मार दूंगा। अभियुक्तों के भागने के बाद गंभीर रूप से जख्मी लालन को स्थानीय चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार कराया गया। उसे बेहतर इलाज के लिए रोसड़ा के दो निजी क्लिनिकों में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। बुधवार की रात डीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि बेरहमी से पिटाई की गई जिसमें आंत फट गया था।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


