मुजफ्फरपुर | मुजफ्फरपुरसमेत उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में शुक्रवार शनिवार को अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग ने मानसून के फिर से दस्तक देने की संभावना जताई है। गुरुवार को दिनभर आसमान पर घने काले बादल छाए रहे। लेकिन, बूंदाबांदी तक नहीं हुई। कृषि मौसम परामर्शी सेवा पूसा के नोडल अधिकारी ए. सत्तार के अनुसार, एक दो सितंबर को मुजफ्फरपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले चार दिनों में खासकर नेपाल से सटे तराई के जिलों पूर्वी पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा मधुबनी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में बारिश के अनुमान से बाढ़ प्रभावितों में भय का माहौल है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लोगों के मोबाइल पर अलर्ट जारी किए जाने से लोग और परेशान हो गए हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


