मुजफ्फरपुर | पूर्वमध्य रेलवे की 10 ट्रेनों का नंबर शुक्रवार से बदल जाएगा। सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र बरौनी-पाटलिपुत्र के बीच चल रही दस मेमू सेवा को कन्वेंशनल सेवा के रूप में परिवर्तित किया गया है। इन ट्रेनों को नया नंबर अलॉट किया गया है। इसके तहत मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र पैसेंजर को 55215, पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर पैसेंजर को 55216, मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र पैसेंजर को 55217, पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर पैसेंजर को 55218, समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर पैसेंजर को 55257, मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर पैसेंजर को 55258, बरौनी-पाटलिपुत्र पैसेंजर को 55229, पाटलिपुत्र-बरौनी पैसेंजर को 55230 नंबर अलॉट किया गया है।
येट्रेनें रहेगी रद्द : गुवाहाटी-जम्मूतवीअमरनाथ एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र-नरकटियागंज इंटरसिटी न्यू जलपाईगुड़ी-सीतामढ़ी एक्सप्रेस 7 सितंबर को, अवध असम एक्सप्रेस 1 से 7 सितंबर तक और डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1 से 4 सितंबर तक रद्द रहेगी। उधर, गुरुवार से मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर का परिचालन शुरू कर दिया गया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


