नाराज छात्राओं ने कॉलेज के प्राचार्य को बनाया बंधक

    बेनीपट्टी:बेनीपट्टी प्रखंड के पंडित दुखमोचन चौधरी पद्मा बहन एस राजा इंटर महाविद्यालय चानपुरा बसैठ के प्राचार्य प्रो. मदन कुमार कर्ण को गुरुवार को उनके कार्यालय कक्ष में घंटों बंधक बनाए रखा। छात्राओं ने कला संकाय में नामांकन नहीं होने पर यह कदम उठाया। वहीं प्राचार्य प्रो. मदन कुमार कर्ण ने बताया कि इस वर्ष बिहार बोर्ड द्वारा नामांकन सीटों की संख्या निर्धारित कर दी गई है। जहां सभी संकायों में मात्र 384 छात्र छात्राओं का नामांकन किया जा सकता है जबकि महाविद्यालय में सात सालों से कला संकाय में 500 से लेकर एक हजार तक छात्र छात्राएं नामांकित हुए हैं। वहीं महाविद्यालय का परीक्षाफल भी अच्छा रहा है। उल्लेखनीय है कि उक्त महाविद्यालय के चारों दिशाओं में दस किलोमीटर की दूरी में अन्य कोई महाविद्यालय नहीं है। उल्लेखनीय है कि जहां एक तरफ सरकार द्वारा छात्र छात्राओं के लिए प्लस टू तक की शिक्षा को अनिवार्य किया गया है और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कानून बनाया गया है, वहीं दूसरी तरफ बोर्ड द्वारा नामांकन सीट पर रोक लगा दी गई है। ऐसी परिस्थिति में क्षेत्र के छात्र छात्राएं कहां पढ़ेंगे यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि छात्रों के हित में नामांकन सीट में वृद्धि के लिए बिहार बोर्ड को आदेश दिया जाए|



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *