खानपुर | चिलचिलातीधूप में खुले आसमान के नीचे बांध पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों की तकलीफें बढ़ती जा रही है। पीड़ित लोग तेज धूप उमस भरी गर्मी के बीच बेचैन होने लगे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से राहत कार्य पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लेकिन जबतक घरों से पानी नहीं निकल जाता है लोगों की परेशानी बनी हुई है। खासकर छोटे-छोटे बच्चे धूप में खासा परेशान दिख रहे हैं। लोगों को चाहकर भी छाया नसीब नहीं हो पा रही है। इस कड़ी में स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने बुधवार को प्रखंड के बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने, पीरकपुर, शोभन, साहपुर, नत्थुद्वार, सिवैसिंहपुर में बूढ़ी गंडक नदी के बायां तटबंध का निरीक्षण किया। वे बाढ़ग्रस्त नत्थुद्वार, बुजुर्गद्वार सिवैसिंहपुर में बाढ़ पीड़ितों से रु-ब-रु हुए। विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया। मौके पर प्रमुख अर्चना कुमारी, भाजपा प्रदेश मंत्री नीलम सहनी, निरंजन कुमार राय, जदयू के युवा नेता रामशंकर राय, पूर्व उपप्रमुख हेमंत सिंह, उपप्रमुख धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


