ज्वेलरी दुकान का छप्पर तोड़ एक लाख के जेवरात की चोरी

    हसनपुर:थाना क्षेत्र के हसनपुर बाजार स्थित मध्य विद्यालय के सामने अलंकार ज्वेलर्स में मंगलवार की देर रात चोरों ने छप्पड़ तोड़ कर करीब एक लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर लिया। साथ ही काउंटर के गल्ले में रखे 5 हजार नकद रुपये की भी चोरी कर लिया। घटना की जानकारी तब मिली जब बुधवार की सुबह दुकानदार ने अपने दुकान को खोला। दुकान के अंदर तिजोरी की क्षत विक्षत स्थिति, गल्ला छप्पड़ टूटा हुआ जेवरात देखकर चोरी की घटना का अंदाजा लगा। थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *