मुजफ्फरपुर:बाढ़ के कारण कई दिनों से रद्द नरकटियागंज-पाटलिपुत्र इंटरसिटी शुक्रवार से चलने लगेगी। एक डेमू ट्रेन भी चलाई जाएगी। वहीं, चमुआ स्टेशन के समीप पुल बह जाने के कारण इस रेलखंड पर चलने वाली सप्तक्रांति समेत अन्य ट्रेनों के परिचालन में अभी कुछ दिन और समय लगेगा। हालांकि, रेलवे क्षतिग्रस्त पुल पर डायवर्सन बनाने में जुटा हुआ है। समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि पुल बह जाने के कारण गोरखपुर तक सीधी ट्रेनों का परिचालन बंद है। अभी तत्काल पुल बनाना संभव नहीं है। लेकिन, बड़े बोल्डर से गड्ढा भरकर उसे बराबर कर लाइन बिछाकर कॉशन के आधार पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इसमें अभी कुछ समय लग सकता है। युद्धस्तर पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि नरकटियागंज स्टेशन पर जलजमाव खत्म होने के बाद रीस्टोर करने का काम चल रहा है। शुक्रवार से इंटरसिटी डेमू ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। वहीं, समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर हायाघाट पुल पर पानी के अत्यधिक दबाव के कारण परिचालन बंद किया गया है। जैसे ही पानी का दबाव कम होगा, ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


