मुजफ्फरपुर | गोलारोड वाणिज्य इंटर कॉलेज स्थित निगम का पंप 36 घंटे से बंद है। इससे पीने के पानी के लिए आधा दर्जन मोहल्ले में हाहाकार मचा है। निगम जलकार्य शाखा के अनुसार अचानक मोटर जलने से पानी आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। मंगलवार को गोला रोड, पंकज मार्केट, डीएन हाई स्कूल और बालूघाट के कुछ हिस्सों में लोग सुबह से पानी के इंतजार में नलका पर खड़े थे। सभी को निराशा हाथ लगी। पानी संकट से करीब 5 हजार परिवार प्रभावित हैं। पीने के पानी के लिए कई परिवारों को जार खरीदना पड़ा। स्थानीय पार्षद ने भी पानी संकट को लेकर निगम प्रशासन से शिकायत की है। जलकार्य अधीक्षक केके सिंह ने बताया कि स्पेयर में एक मोटर है। फिलहाल उसे लगाने की तैयारी चल रही है। मोटर लगते ही पानी सेवा बहाल कर दी जाएगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


