झंझारपुर (मधुबनी) :झंझारपुरपुलिस ओपी क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव कराने आई जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टर मरीज के सभी मेडिकल कागजात लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर झंझारपुर थानाध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मरीज की सास के बयान पर नर्सिंग होम की महिला डॉक्टर सहित दो अन्य पर नामजद प्राथमिकी की है। लखनौर थाना के बिजलीपुर गांव निवासी रामप्रसाद यादव की पत्नी गीता देवी (30) को सोमवार सुबह 8 बजे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। मरीज की सास रामसरी देवी ने बताया कि भर्ती कराने के बाद दवा और सूई दी गई। मंगलवार की सुबह गीता की हालत गंभीर हो गई। डॉक्टर ने तीन हजार रुपए और सभी मेडिकल कागजात ले लिए। इसी बीच मरीज और उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टर ने मरीज को ऑटो से अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। वहां डॉक्टर सोनी प्रसाद ने जच्चा-बच्चा को मृत घोषित कर दिया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


