सीएम ने बाढ़ राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्रीबिहार नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चलाये जा रहे बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव, बिहार, प्रधान सचिव, बिहार, पुलिस महानिदेशक, बिहार, प्रधान सचिव, गृह विभाग एवं सभी विभागों के प्रधान सचिव सचिव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बिहार द्वारा बाढ़ राहत कार्य में तेजी लाने, सूखा राशन का वितरण करने एवं फसल क्षति, गृह क्षति, पशु क्षति का सर्वेक्षण कर एक माह के अंदर भुगतान करने का निदेश दिया। विशेष रूप से अनुग्रह अनुदान का भुगतान बकरीद पर्व से पूर्व करने का निदेश दिया गया। साथ ही क्षतिग्रस्त पथों की मरम्मती द्रुतगति से करने का निदेश दिया गया। मुख्यमंत्री ने बिहार द्वारा आगामी बकरीद पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाये रखने हेतु निर्देश दिया गया है। सीएम ने कहा कि जिले में इस वक्त बाढ़ की भयावह स्थिति है और पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाने का पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। किसी प्रकार की चूक नहीं होने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नयी उत्पाद नीति के तहत जिला के बेवरेज काॅरपोरेशन के गोदाम में अवशेष बचे शराब को त्वरित गति से विनष्ट करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अधिग्रहित वाहनों की नीलामी करने का निर्देश दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *