ग्रामीणों ने बीडीओ से कहा- शिक्षकों की हो जल्द भर्ती

    बेनीपट्टी|बेनीपट्टी प्रखंडके सलहा पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय खुटौना में ठप पड़े पठन पाठन को सुचारू करने केलिए प्रतिनियोजित शिक्षक का प्रतिनियोजन रद्द कर शिक्षक को मूल विद्यालय में लाने की मांग ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने बीडीओ को एक संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन देकर की है। इस संबंध में बेनीपट्टी जिला परिषद क्षेत्र संख्या सात की सदस्य शोभा भारती, सलहा पंचायत के मुखिया गुलाब ठाकुर, सरपंच अशर्फी साह, वार्ड सदस्य रिंकू देवी, ग्रामीण लोकेशनाथ झा, महाकांत झा आदि ने बीडीओ को दिए आवेदन पत्र में कहा है कि उक्त विद्यालय में छात्रों की संख्या तीन सौ के करीब है। वहीं शिक्षकों की संख्या मात्र पांच है। उसमें से एक प्रधान शिक्षिका मातृका अवकाश में हैं और एक शिक्षक को बीडीओ बेनीपट्टी द्वारा दूसरे विद्यालय में प्रतिनियोजन करके रखा गया है। इस प्रकार इस विद्यालय में तीन सौ छात्रों पर मात्र तीन शिक्षक ही बच गए है। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने इस समस्या की अविलंब निदान करने की जोरदार मांग बीडीओ से की है, अन्यथा छात्रहित में मामले को वरीय अधिकारी तक ले जाने की बात कही है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *