शिउरा गांव में दो गुटों में हिंसक झड़प, 18 घायल

    शाहपुर पटोरी | थानेके शिउरा गांव में शनिवार रात दो गुटों में हुई हिंसक झड़प के दौरान दोनों ओर से 18 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में मो. जियाउद्दीन अंसारी, शकीना खातून, सन्नी खातून, रूस्तम अंसारी, फुलो अंसारी, चांदनी खातून, शाबीर अंसारी, अकबर अंसारी, शमसेनुर, मो. नतजीत, अख्तर अंसारी, सुलेमान, मो सद्दाम,अजमीरी खातून आदि शामिल हैं। दोनों पक्षों ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर एक दूसरे को आरोपित किया है। उधर, मोहनपुर ओपी के जलालपुर गांव में रविवार अहले सुबह भूमि विवाद एवं पैसे को लेकर सगे भाईयों के बीच मारपीट हो गई। इसमें गया प्रसाद महतो, देवनारायण महतो, गायत्री देवी, सतेन्द्र प्रसाद महतो, नवल किशोर महतो आदि घायल हो गए। घायलों का उपचार अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *