डीलर पर लगाया धमकी देने का आरोप

    हरलाखी| थानाक्षेत्र के सिसौनी गांव निवासी बिरजू सदा ने अपने डीलर सुरेश ठाकुर पर अनाज मांगने पर धमकी देने देने का आरोप लगाया है। इस संबंध मे पीड़ित बिरजू सदा ने हरलाखी बीडीओ सह एमओ लिखित आवेदन देकर डीलर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार पीड़ित ने अपने डीलर पर यूनिट के हिसाब से अनाज केरोसिन कम देने पैसा ज्यादा लेने का विरोध करने पर मारपीट करने का धमकी देने का आरोप लगाया है। इस बावत हरलाखी प्रखंड विकास पदाधिकारी मार्कण्डेय राय ने बताया कि आवेदन के आधार पर डीलर कि जांच की जा रही है। दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *