बाढ़ की क्षति की भरपाई करने सरकार गंभीर : विधायक लक्ष्मेश्वर राय

    मधुबनी| मधुबनीसहित पूरे बिहार में बाढ़ के मुद्दे पर जिस तरह सरकार एवं प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता दिखाई गयी तथा पीड़ितों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराया है, उसके लिए बिहार सरकार बधाई के पात्र हैं। उक्त बातें जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक लक्ष्मेश्वर राय ने कही। उन्होंने कहा कि लौकहा, लदनियां, फुलपरास, झंझारपुर, मधेपुर, बिस्फी, बेनीपट्टी, जयनगर, मधवापुर, हरलाखी, रहिका, राजनगर सहित अधिकांश प्रखंडों में बाढ़ के कारण जो क्षति हुई है, उसके प्रति सरकार पूरी तरह गंभीर है। फसल, कच्चे -पक्के आवास जैसी सभी मुद्दों की भरपाई के लिये प्रशासन के द्वारा आंकलन एवं सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया जा चुका है तथा सरकार का लक्ष्य का कोई भी पीड़ित परिवार राहत कार्य से वंचित नहीं रह सके। जदयू विधायक ने राजद के 27 अगस्त के पटना में प्रस्तावित रैली के औचित्य पर सवाल उठाते हुये कहा कि ऐसी प्राकृतिक आपदा के बीच राजद द्वारा रैली का आयोजन करना उसकी असंवेदनशीलता को दिखाती है। श्री राय ने बाढ़ के बीच राहत एवं बचाव के मुद्दे पर जिला प्रशासन, स्थानीय जदयू सहित विभिन्न दल तथा सामाजिक संगठनों के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता के लिये साधुवाद दिया है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, नूनू ठाकुर, केदार भंडारी, बब्लू राउत, बुध प्रकाश, संगीता ठाकुर, सीमा मंडल, राजेंद्र मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *