पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ.शकील अहमद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

    बिस्फी:पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ.शकील अहमद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो के दर्जनों गांव का दौरा कर पीड़ितों से रुबरु हुए। उन्होंने प्रखंड के रघौली, सदुल्हपुर, सिंघिया पूर्वी, पश्चिमी, बलहा, बिस्फी, धजवा, छ्छुआ सहित कई अन्य गांवों का दौरा कर पीड़ितो की स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने बताया कि इस आपदा की घड़ी में सरकार राहत कार्य के नाम पर पूर्णतः विफल है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा बाढ़ पूर्व तयारी नहीं की गई, जिसकी वजह से लोग त्राहिमाम की स्थिति में है। उन्होंने सरकार से अविलंब राहत, पशु चारा, आवागमन सुचारू तथा गिरे हुए घरो तथा फसल क्षति का आंकलन कर मुआवजा की मांग की है।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *