बीआरए बिहार विवि में कल से होने वाली पीजी थर्ड सेमेस्टर परीक्षा हुई स्थगित

    सत्र 2014-16 की पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा का है मामला
    {कुलपति ने बताया- बाढ़ के कारण परीक्षा का आयोजन संभव नहीं {एक्जाम के लिए विवि परीक्षा भवन को बनाया गया था सेंटर }




    मुजफ्फरपुर :उत्तरबिहार में बाढ़ की विकरालता को देखते हुए बीआरए बिहार विवि ने 18 अगस्त से होने वाली पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है। सभी कॉलेजों को इसकी सूचना भेजी जा रही है। कुलपति डॉ अमरेंद्र नारायण यादव ने बताया कि बाढ़ के कारण कई इलाकों का संपर्क टूट गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर से लेकर जिले के प्रखंडों में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसे में परीक्षा का आयोजन संभव नहीं है। इसीलिए, विवि प्रशासन ने परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि विवि में पीजी सत्र 2014-16 के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए विवि परीक्षा भवन को केंद्र बनाया गया था।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *