मछली मारने के विवाद में दो गुटों में मारपीट, गोलीबारी का भी आरोप

    मुजफ्फरपुर:अहियापुर थाने के जमालाबाद गांव में पोखर से मछली मारने के विवाद में मछुआरे के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस बाबत सोमवार को जमालाबाद के जालंधर सहनी ने विरोधी गुट के तीन मछुआरों पर अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
    उन्होंने बताया कि वे गांव के महेश सहनी, दिनेश सहनी और गोनौर सहनी से पोखर ले रखा है। इसमें मछली का जीरा डाला था, जो अब थोड़ा बड़ा हो गया है।

     




    जालंधर ने आरोप लगाया कि पोखर में चोरी छिपे मछली मार रहे सुनील सहनी, रुदल सहनी, नंदू सहनी, पप्पू सहनी, रघुवीर सहनी को रोका तो सभी मिलकर मारपीट करने लगे। विरोध किया तो हथियार निकाल लिए। सभी आरोपित करीब 10 हजार का मछली पकड़ कर ले गए। जालंधर ने गोलीबारी का भी आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस इससे इनकार कर रही है। अहियापुर थानेदार विजय कुमार ने बताया कि मछली पकड़ने पोखर पर कब्जे का विवाद है। एफआईआर दर्ज कर दारोगा शिवदयाल राम को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
    सूदखोर से परेशान महिला ने आईजी से लगाई गुहार
    मुजफ्फरपुर|सूदखोर सेपरेशान महिला ने सोमवार को वरीय पुलिस अधिकारियों से लेकर थानाध्यक्ष तक को आवेदन सौंप कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सदर थाना क्षेत्र के अतरदह मोहल्ले की सीता देवी को अतरदह, कच्ची पक्की इलाके के दो सूदखोर परेशान कर रहे हैं। सीता देवी के अनुसार, रुपए नहीं देने का आरोप लगाकर सूदखोर पति, पुत्र, पतोहू समेत अन्य रिश्तेदारों के विरुद्ध झूठे केस दर्ज करा दिए हैं। सदर थाना के प्रभारी थानेदार रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच कर कराई जाएगी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *