मनियारी में अपराधियों ने हार्डवेयर कारोबारी की गोली मार की हत्या

    मुजफ्फरपुर:मनियारी थाना के पुरुषोत्तमपुर गांव में सोमवार की रात करीब 7:30 बजे जमीन विवाद में हार्डवेयर कारोबारी चकमेहसी निवासी सकलदीप राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने सकलदीप को पुरुषोत्तमपुर गांव में सतन बाबा के घर के पास घेरकर गोली मारी और फरार हो गए। उन्हें कमर और पेट में 3 गोलियां लगी हैं। बैरिया स्थित मां जानकी अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वारदात में कॉन्टेक्ट किलरों के शामिल होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने लाश को वापस गांव लाकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर मनियारी थानेदार अमित कुमार को सस्पेंड करने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद पांच थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

     




    उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और रात में ही पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी किया। रात 11 बजे मृतक के भाई सुनील कुमार राय ने जमीन विवाद में पाटीदार रामचंद्र राय से दुश्मनी होने में ही भाई की हत्या कर दिए जाने की लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने हत्या में पाटीदार की साजिश हाेने का आरोप लगाया। मृतक के परिजनों को 20,000 पारिवारिक लाभ योजना से दिलवाने एवं थानेदार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर डीएसपी पश्चिमी ने जाम हटवाया। मृतक की पत्नी शीला देवी अपने दो पुत्रों के साथ जाम स्थल पर लाश के पास रोती-बिलखती रही।
    गोली लगने के बाद भाई को कॉल कर दी जानकारी
    मृतक सकलदीप राय और उससे छोटे भाई सुनील की दुकान चकवी की चौक पर आमने-सामने है। दुकान से आधा किलोमीटर की दूरी पर सकलदीप को गोली मारी गई। गोली लगने के बाद उसने भाई सुनील और गांव के दो लोगों को कॉल कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव के दर्जनों लोग परिजन पुरुषोत्तमपुर पहुंच गए और ऑटो से सकलदीप को अस्पताल ले गए। रास्ते में उसने भाई को घटना के बारे में गोली मारने वालों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *