महिला से दुष्कर्म का प्रयास, लूटपाट के विरोध पर मारपीट

    मुजफ्फरपुर | मीनापुरथाने के एक गांव की महिला के साथ गांव के कुछ लोगों ने हथियार के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया है। विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया।

     




    घटना के दौरान आरोपितों ने महिला के घर में लूटपाट भी की। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे पर एक लाख के आभूषण लेकर फरार हो गए। जख्मी हालत में महिला को इलाज के लिए एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने महिला की स्थिति गंभीर बताई है। अहियापुर थाने के जमादार दिनेश्वर उपाध्याय ने रविवार को पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए। उसने गांव के पति ठाकुर, मनीष ठाकुर, राम विलास ठाकुर, चुन्नू ठाकुर, मुन्ना कुमार, सीला देवी दुर्गा देवी को आरोपित किकया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि 12 अगस्त को वह घर में सो रही थी और पति शौच के लिए गए थे। इसी बीच पति ठाकुर घर में आया और मुंह बांध कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर कान में हथियार सटा दिया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *