मुजफ्फरपुर | होमडिलवरी में शराब पहुंचाने वाला युवक शनिवार की देर रात माड़ीपुर में उत्पाद विभाग की टीम को देख कर रेल ओवरब्रिज के पास स्कूटी छोड़ कर भाग निकला। स्कूटी में रखे बैग से टीम ने 51 बोतल शराब बरामद की है। शराब हरियाणा की बनी है।
स्कूटी के नंबर से अब उसके मालिक का सुराग लगाया जा रहा है। उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि शनिवार की देर रात सूचना मिली थी कि माड़ीपुर आरओबी के समीप एक स्कूटी से शराब की होम डिलीवरी देने वाला पहुंचेगा। उत्पाद निरीक्षक सौरभ कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर माड़ीपुर भेजी गई थी। अब तक शराब कारोबारी का सुराग नहीं लगा। निरीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि स्कूटी से एक युवक शराब की डिलीवरी देने माड़ीपुर आया था। इस बीच उसे टीम के पहुंचने की भनक लग गई तो वह स्कूटी छोड़कर भाग निकला। आशंका है कि स्कूटी चोरी की भी हो सकती है। परिवहन कार्यालय से रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


