मुंबई के बिग बाजार से निकला GST का पहला बिल, फ्यूचर ग्रुप के सीईओ किशोर बियानी ने बिल अपने ट्विटर अकाउंट पर किया शेयर

    देश में जीएसटी लांच हो चुका है. संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घंटी बजाकर जीएसटी लागू किया. जीएसटी लागू होने के बाद देश में सबसे पहला बिल मुंबई के बिग बाजार में जारी हुआ. आपको बता दें कि बिग बाजार में चल रहे भारी डिस्काउंट ऑफर के चलते रात 12 बजे भी भारी भीड़ लगी थी.

     

    फ्यूचर ग्रुप के सीईओ किशोर बियानी ने खुद यह बिल अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. उन्होंने तस्वीर शेयर करने के साथ लिखा, “बिग बाजार पर भारत के पहले जीएसटी बिल जारी करते हुए गर्व हुआ.”

     

     

     

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *