madhubani:मधुबनी में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के भाई का मंच धंसा

    हरलाखी (मधुबनी) :रविवारको उमगांव में दानवीर भामाशाह प्रतिमा का अनावरण करने पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज दामोदर दास मोदी पहुंचे थे। प्रतिमा अनावरण के बाद मंच पर जैसे ही वे चढ़े, मंच धंसने लगा। लेकिन, प्रशासन कमेटी के सदस्यों द्वारा तुरंत मंच खाली करा लिया गया। इसके बाद पुनः मंच को दुरुस्त कराकर सभा की शुरुआत कराई गई। कार्यक्रम में किसी तरह की रुकावट नहीं हुई। सभा खत्म होने के बाद पंकज मोदी नेपाल की पवित्र धार्मिक नगरी जनकपुर के लिए निकल गए। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मंच खाली करा लिया गया था। कोई दुर्घटना नहीं हुई है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *