सहारा इंडिया के एजेंट से अपराधियों ने लूटा बाइक नकद, कराई प्राथमिकी

    बिस्फी| बिस्फीथाना क्षेत्र के सिमरी गांव में बुधवार की रात अपराधियों ने सहारा इंडिया एजेंट से बाइक नकद राशि छीन कर फरार हो गया। इस संदर्भ में सहारा इंडिया एजेंट स्थानीय निवासी उज्जवल कुमार कर्ण के द्वारा बिस्फी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। दर्ज कराई गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि नहसा गांव निवासी हाल निवास सिमरी के अश्वनी कुमार यादव, सुनील कुमार यादव तथा सुमन कुमार यादव एवं अन्य दो तीन लोग पहले से सिमरी हाट से पश्चिम घात लगा बैठ थे। जब मैं कलेक्शन कर वापस रहा था तो सभी अपराधी बीच सड़क पर आकर मेरे बाइक को रोक हथियार के बल पर गाड़ी का चाबी बैग छीन लिया। बैग में कलेक्शन के 10700 रुपये कागजात रखा हुआ था। विरोध करने पर अपराधियों के द्वारा मारपीट भी की गई जिससे बेहोश होकर मैं वंही गिर गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *