पटना में रिश्तों का खून: दिनदहाड़े भांजे ने मामा पर 23 सेकेंड में किए 10 वार, वारदात कैमरे में कैद…

पटना में गुरुवार को 26 साल के भांजे ने अपने 62 साल के मामा की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से शेयर किए गए सीसीटीवी फुटेज मेंभांजा अपने मामा के गर्दन पर पीछे से वार करते दिख रहा है। हमले में मामा के गिरने पर भांजे ने मामा पर 23 सेकेंड में 10 दफा चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना के वक्त भी कई लोग आसपास के कई लोग भी वहां से गुजरते दिख रहे हैं। लेकिन, किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। हमले के बाद युवक अपना बाल ठीक कर आराम से वहां से निकल जाता है। मृतक मामा की पहचान मोहम्मद रईस (62) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी का नाम अयाज है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। रईस टेलर था। अयाज बेरोजगार था।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *