पटना गर्ल्स हॉस्टल कांड मामले में पटना एसएसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए इस मामले से जुड़ पुलिस पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। कथित हैवानियत के बाद छात्रा की मौत मामले में अभी तक का सबसे बड़ा एक्शन माना जा रहा है। पटना एसएसपी ने FSL रिपोर्ट मिलने के बाद यह एक्शन लिया है। इस मामले में चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 14/26 की जांच के बाद कदमकुआं थाना के अवर निरीक्षक हेमंत झा और चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक रोशनी कुमारी को निलंबित किया गया है। इन दोनों पर आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी समय पर उचित कार्यवाही नहीं की। जिसकी वजह से जांच प्रभावित हुई और शुरुआती दौर में सही दिशा की जानकारी नहीं मिल सकी। इसके साथ ही ये अपने कार्य में भी विफलता दिखाई।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


