पटना शंभू गर्ल्स हॉस्टल की छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले की जांच कर रही एम्स के फॉरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार ने रिपोर्ट में देरी को लेकर एसआईटी पर सवाल खड़ा कर दिया है। डॉ. विनय कुमार के अनुसार एम्स के निदेशक और अधीक्षकके निर्देश पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, इसके लिए एक विशेषज्ञ टीम का भी गठन कर दिया गया है। लेकिन टीम को SIT की ओर से पूरा दस्तावेज नहीं देने की वजह से जांच की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दरअसल, एसआईटी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एम्स को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित कुछ जरूरी दस्तावेज सौंपे हैं। जिनको फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। लेकिन, एम्स को जांच के लिए कागज देर से मिलने की वजह से जांच पूरी तरह से प्रभावित हो रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


