पटना में एकतरफा प्यार में एक सनकी ने एक नाबालिग छात्रा को बीच सड़क पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। आग की लपटों में घिरी छात्रा बीच सड़क पर बचाने के लिए चिल्लाती हुई दौड़ने लगी। उसकी चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। आग से गंभीर रूप से झुलसी छात्रा पांच दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करती रही और अनंतत: 22 जनवरी को उसकी मौत हो गई। इधर, पुलिस छात्रा की मौत के बाद पुलिस पर जब दबाव बढ़ा तो पुलिस निरंतर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस की घेराबंदी और छापेमारी के बाद आरोपी 23 जनवरी की दोपहर बाद पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


