मधुबनी में कांग्रेसियों का ‘दंगल’, प्रदेश अध्यक्ष के आने से पहले आपस में भिड़े नेता; जमकर चले लात-घूंसे

मधुबनी में कांग्रेस की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार और मनरेगा का नाम बदलने को लेकर 08 जनवरी को होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर यह समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। पार्टी सूत्रों का कहना है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के सामने ही कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ गए। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री शकील अहमद खान के खिलाफ नारेबाजी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *