Rajya sabha seat conflict: उचित मंच पर रखें बात, मीडिया से बचें… बेटे ने पिता जीतनराम मांझी को दी नसीहत

Rajya sabha seat conflict राज्यसभा चुनाव 2026 के लेकर पिछले कई दिनों से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयान पर बवाल मचा है। एनडीए घटक दल में ही इसको लेकर जुबानी जंग भी शुरू हो गया था। इसको लेकर बिहार में एनडीए की किरकिरी भी हो रही थी। इससे बचने के लिए जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन आगे आए हैं। डॉ संतोष सुमन ने राज्यसभा में सीट पर पिता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को नसीहत देते हुए कहा कि ऐसे बयान से केंद्रीय मंत्री को बचना चाहिए। दरअसल, हम पार्टी के प्रमुख जीतनराम मांझी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से पार्टी अध्यक्ष संतोष सुमन को राज्यसभा में एक सीट की मांग उठाने की सलाह देते हुए कहा था कि अगर नहीं मिले तो मंत्री पद छोड़ देना चाहिए। इसके बाद बिहार में सियासी तापमान बढ़ गया था।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *