छपरा में कोहराम! ठंड से बचने के लिए जलाया अलाव, दम घुटने से 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 4 की मौत

बिहार के छपरा में शुक्रवार रात एक ही परिवार के तीन बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत दम घुटने से हो गई, जबकि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की स्थिति गंभीर हैं। यह घटना छपरा शहर के भगवान बाजार की अंबिका कॉलोनी की है। परिवार के लोग ठंड से बचने के लिए कमरे में अलाव जलाकर सोए थे। सुबह सभी बेहोश मिले, अस्पताल ले जाने पर चार की मौत हो गई। कमरे में धुआं भर गया था। सात लोग कमरा बंद कर एक साथ सो रहे थे।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *