Bihar Weather बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त‑व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 दिसंबर तक यही स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने पहली बार इस ठंड में 48 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया है। ठंड के साथ पूरा बिहार कोहरे की सफेद चादर में लिपट गया है। विजिबिलिटी शून्य होने से चारों तरफ कुछ भी साफ नहीं दिखाई दे रहा है। इसकी वजह से गाड़ियों से लेकर ट्रेनों तक की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। पछुआ हवा की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है और तापमान में तेज गिरावट से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पटना, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में दिन के तापमान में 7°C तक की गिरावट दर्ज की गई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


