JDU Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से के लिए जनता दल (यूनाइटेड) ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद पार्टी ने बुधवार को पहले चरण के लिए 57 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इस सूची में अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है, जिससे पार्टी के अंदर नई ऊर्जा का संदेश देने की कोशिश दिख रही है। पार्टी के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने यह सूची जारी की, जबकि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने साफ किया कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और इस बार का लक्ष्य 2010 का रिकॉर्ड तोड़ बहुमत है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


