बिहार विधानसभा चुनाव: कर्पूरी ठाकुर की पोती और आरसीपी सिंह की बेटी पर प्रशांत ने जताया भरोसा, जानें PK का क्या है प्लान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को प्रशांत किशोर ‘जन सुराज’ने 51 सैनिकों को मैदान में उतार दिया है। जन सुराज की लिस्ट सामने आने के बाद काफी विरोध हुआ। टिकट की उम्मीद में पिछले कई माह से प्रशांत किशोर का झंडा उठा रहे कार्यकर्ताओं ने लिस्ट जारी होते ही बागी हो गए। लेकिन,इसके बावजूद दो उम्मीदवारों की खूब चर्चा हो रही है। ये हैं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह की बेटी लता सिंह की। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि प्रशांत किशोर ने इनको टिकट देकर एक साथ लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के वोट बैंक में सेंघमारी करने का प्रयास किया है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *