बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जन सुराज की ओर से पहली लिस्ट जारी किया गया। लिस्ट जारी होने के साथ ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उम्मीदवारों का चयन पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया गया है। उन्होंने दावा किया कि यह सूची बिहार की जनता की आकांक्षाओं और बदलाव की मांग को प्रतिबिंबित करती है। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की ओर से गुरुवार को पटना में 51 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। इसके साथ ही हंगामा शुरू हो गया। पार्टी के पटना कार्यालय में टिकट न मिलने से नाराज हुए करीब एक दर्जन से ज्यादा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। इससे वहां गहमागहमी की स्थिति बन गई।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


