बीसीसीआई के हेड ऑफिस में रविवार को आयोजित वार्षिक आम बैठक में नए पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लग गई है। बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास ने खुशी जताई है। मिथुन मन्हास ने पत्रकारों से कहा, “बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना जाना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं अपना शत प्रतिशत दूंगा। बीसीसीआई दुनिया का सबसे बेहतरीन क्रिकेट बोर्ड है।” मिथुन मन्हास की कप्तानी में दिल्ली ने 2007-08 सीजन में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था। वह भारत की अंडर-19 और ए टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद मिथुन मन्हास को कभी सीनियर टीम में मौका नहीं मिल सका था।बीसीसीआई के हेड ऑफिस में रविवार को आयोजित वार्षिक आम बैठक में नए पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लग गई है। बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास ने खुशी जताई है। मिथुन मन्हास ने पत्रकारों से कहा, “बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना जाना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं अपना शत प्रतिशत दूंगा। बीसीसीआई दुनिया का सबसे बेहतरीन क्रिकेट बोर्ड है।” मिथुन मन्हास की कप्तानी में दिल्ली ने 2007-08 सीजन में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था। वह भारत की अंडर-19 और ए टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद मिथुन मन्हास को कभी सीनियर टीम में मौका नहीं मिल सका था।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


