Mahila Rojgar Yojana ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के खाते में आज (सोमवार) बिहार की नीतीश सरकार पहली किस्त की राशि डालेगी। महिलाओं के खाते में दस हजार का राशि भेजने के लिए सरकार ने कुल 5000 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले के बाद लाखों महिलाएं स्वरोजगार शुरू करने में एक बड़ी मदद मिलेगी। उन महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा जिनका पहले से अपना व्यवसाय चल रहा है। वे अपना व्यवसाय को इस राशि से आगे बढ़ा पाएंगी। महिलाओं के बैंक खातों में यह पैसा डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। डायरेक्ट कैश ट्रांसफर सोमवार की सुबह 11:00 बजे होगा। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम का सरकार सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण करने का भी निर्णय लिया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


