Crime News: अपराधियों ने थाने के सामने युवक को मारी गोली, जख्मी युवक पहुंचा थाना, पढ़िए क्या हुआ?

Crime News पटना से सटे मनेर में एक युवक को अपराधियों ने थाना के सामने गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना मनेर थाने के सामने हाईस्कूल की गली के पास की है। बदमाश ने एक युवक को सीने में गोली मारी है। जख्मी युवक गोली लगने के बाद भागकर थाना पहुंचा और पुलिस को गोली लगने की सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस युवक को पुलिस गाड़ी में लेकर इलाज के लिए सदर थाना पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है। जख्मी युवक की पहचान हुलासी टोला निवासी जीतन यादव उर्फ नीतीश के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *