बिहार में कांग्रेस के मंच से दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मां की गाली दिए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार बिहार में महिलाओं के लिए राज्य जीविका निधि से जुड़े एक कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘मेरी दिवंगत मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, उनका दोष क्या है? उनके लिए अपशब्द क्यों कहे गए?’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं उन्हें माफ कर भी दूं लेकिन बिहार की जनता मेरी मां का अपमान करने के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। राज्य की जनता को कहना होगा कि आने वाले दिनों में वे इन पार्टियों के नेताओं को सजा देंगे।’’ पीएम के इस बयान के बाद बिहार में सियासी तापमान बढ़ गया है। एनडीए ने जहां इस मुद्दे पर चार सितंबर को बिहार बंद की घोषणा किया है, वहीं विपक्ष भी पीएम के बयान पर पलटवार किया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


