Nitish Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट में इन 49 एजेंडे पर लगी मुहर, विधानसभा चुनाव से पहले वेतन बढ़ोत्तरी पर लिया बड़ा फैसला

Nitish cabinet meeting नीतीश कैबिनेट ने मंगलवार (2 सितंबर) को 49 एजेंडे पर अपनी मुहर लगा दी। कैबिनेट ने वेतन बढ़ोत्तरी सहित कई बड़े फैसले लिए हैं। कैबिनेट के इस फैसले को कुछ दिनों बाद बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सरकारी नौकरी को लेकर किए गए अपने वादे को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैला लिया गया। अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत नव स्वीकृत 40 आवासीय विद्यालयों में 10 + 2 के नए शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कल 1800 पदों के सृजन को स्वीकृति दे दी है। वहीं कला, संस्कृति एवं युवा विभाग में 25 पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई है। कैबिनेट में ग्राम कचहरी सचिवों का वेतन भी छह हजार से बढ़ाकर नौ हजार करने का फैसला लिया गया। बढ़ा हुआ वेतन ग्राम कचहरी सचिवों को 1 जुलाई से मिलेगा।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *