बिहार का एक जिला है गया। गया जिला में दस विधानसभा हैं। दस विधानसभा में से छह पर पिछले 20 -35 वर्षो से एक ही परिवार का कब्जा है। हालांकि बेलागंज में हुए उप चुनाव में यह परंपरा टूटी है। लेकिन अन्य पर अभी भी एक ही परिवार का कब्जा है। राजनीतिक दल यहां से अपने जिताऊ उम्मीदवार बदलने का कोई खतरा नहीं लेना चाह रही है। इसी कारण कोई भी राजनीतिक दल किसी दूसरे उम्मीदवार को मौका नहीं दे रही है। राजनीतिक पार्टियां भी अपने इन जिताऊ उम्मीदवार को हटाने का कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती है। इसका नतीजा है कि एक-एक विधानसभा क्षेत्र में सात बार से एक ही विधायक हैं। सबसे पहले हम चर्चा गया शहरी विधानसभा की करते हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


