बिहार में डेवलप कॉलोनी में प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका आने वाला है। क्योंकि सरकार ने पटना समेत प्रमुख शहरों में नोएडा-ग्रेटर नोएडा जैसी टाउनशिप डेवलप करने की ठानी है। बिहार सरकार ने शहरी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना तैयार की है। इस पहल का मकसद है-पटना और अन्य डिवीजनल शहरों पर बढ़ते जनसंख्या दबाव को कम करना और शहर को व्यवस्थित बनाना। इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी शहरी विकास एवं आवास विभाग (UDHD) ने जिलाधिकारियों को सौंपी है। वे हाल ही में गठित एडवाइजरी कमेटियों के अध्यक्ष होंगे और टाउनशिप की रूपरेखा तैयार करने से लेकर क्रियान्वयन की निगरानी तक का काम देखेंगे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


