Voter Adhikar Yatra बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष का रविवार को वोटर अधिकार यात्रा शुरु होने जा रही है। विपक्ष के इस यात्रा को लालू प्रसाद हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने आवास से इसको लेकर सासाराम के लिए रवाना हो गए हैं। वोटर अधिकार यात्रा सासाराम से शुरू होने वाली है। लालू प्रसाद सासाराम से ही इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। वोटर अधिकार यात्रा से पहले लालू प्रसाद एक बार फिर से एक्शन में हैं। लालू प्रसाद सासाराम में सभा को भी संबोधित कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है लालू प्रसाद इस सभा से पीएम मोदी की ओर से दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आरएसएस को लेकर कही बात पर पलटवार कर सकते हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


