Nitish Kumar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 अगस्त से पहले जेपी सेनानियों को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार मंत्रिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जेपी सेनानियों की पेंशन में दोगुनी वृद्धि को मंजूरी दी। अब एक से छह महीने तक जेल में रहे सेनानियों की पेंशन 7,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये और छह महीने से अधिक जेल में रहे सेनानियों की पेंशन 15,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दी गई है। यह फैसला 1974 के जयप्रकाश नारायण आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानियों के सम्मान और कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने बताया कि इस योजना से वर्तमान में 3,354 सेनानी या उनके जीवनसाथी लाभान्वित हो रहे हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


