Bihar News: सोशल मीडिया पर महिला ने युवक को किया ब्लॉक, जानिए फिर क्यों दो गांव में चलने लगे लाठी-डंडे

Bihar News महिला का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवक को ब्लॉक करने पर बिहार में बवाल हो गया। यह मामला बिहार के कैमूर जिले से जुड़ा है। इस घटना के संबंध में अर्चना देवी ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर एक युवक को ब्लॉक किए जाने पर वह युवक गाली-गलौज करने लगा। ऐसा करने से मना करने पर वह महिला के साथ मारपीट करने लगा। जब महिला का पति और बेटी उसे बचाने आए तो उनपर भी ईंट-पत्थर एवं डंडे से वह हमला कर जख्मी कर दिया। इस मारपीट में मां-बेटी, पिता सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी को भभुआ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *