Shoaib Bashir ruled out: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने 22 रन से करीबी जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। अब इस सीरीज का चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले इंग्लिश टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि शोएब बशीर मौजूदा एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। 20 वर्षीय ऑफ स्पिनर बशीर धीरे-धीरे इंग्लैंड के मुख्य स्पिनर के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली थी। लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान उनके बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी की थी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


